लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी हज फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चिंगारी और धुआं देख यात्रियों में हड़कंप

लखनऊ, 16 जून: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह हज यात्रियों से भरी एक फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। सऊदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट SV 3112 जैसे ही उतरी, उसके बाएं पहिए से धुआं और चिंगारी निकलती देखी गई।


250 हज यात्रियों की जान बची

यह विमान शनिवार रात 10:45 बजे जेद्दाह से रवाना हुआ था और रविवार सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचा। लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और विमान को रोक दिया गया।

सभी 250 हज यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी को कोई चोट नहीं आई।


हाइड्रोलिक लीकेज बनी खराबी की वजह

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोलिक लीक के कारण पहिए के हिस्से में अत्यधिक गर्मी आ गई, जिससे धुआं और चिंगारी उठी। अगर यह खराबी उड़ान भरते समय होती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।


तेज रेस्क्यू कार्रवाई से टला हादसा

एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 20 मिनट में आग बुझाने वाले फोम और पानी से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

विमान को टैक्सीवे तक ले जाकर खड़ा किया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *