Air India AI171 हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हुए इंजन, पायलट की बातचीत और रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Air India AI171 हादसा, एयर इंडिया विमान क्रैश रिपोर्ट

260 लोगों की मौत, सिर्फ एक यात्री जीवित बचा

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 विमान मेडिकल हॉस्टल परिसर से टकरा गया, जिसमें 241 यात्री और क्रू सदस्य सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई। केवल एक यात्री जीवित बच पाया।

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आए तकनीकी तथ्य

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस हादसे पर 15 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने सुबह 08:08 बजे उड़ान भरी और 180 नॉट्स की रफ्तार हासिल की। ठीक उसी समय इंजन-1 और इंजन-2 के फ्यूल कट-ऑफ स्विच अचानक ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजिशन में आ गए, जिससे ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई और इंजन रुक गए।

कॉकपिट में रहस्यमयी बातचीत

रिपोर्ट में दर्ज वॉयस रिकॉर्डिंग के अनुसार, पायलट सुमीत सभरवाल ने को-पायलट क्लाइव कुंदर से पूछा, “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?” को-पायलट ने जवाब दिया, “मैंने कुछ नहीं किया।” दोनों पायलटों ने इंजन बंद करने की जिम्मेदारी नहीं ली, जिससे तकनीकी खराबी की आशंका और बढ़ गई।

इंजन रीलाइट की कोशिश नाकाम

दुर्घटना से पहले इंजनों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया (रीलाइट) शुरू हुई, लेकिन इंजन-1 ही आंशिक रूप से रिकवर हो पाया, जबकि इंजन-2 पूरी तरह फेल रहा। APU (Auxiliary Power Unit) ने भी फेल होने के संकेत दिए।

आपातकालीन सिस्टम RAT हुआ सक्रिय

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि टेकऑफ के तुरंत बाद Ram Air Turbine (RAT) बाहर आ गई। RAT सिस्टम तब एक्टिव होता है जब विमान की पावर सप्लाई बंद हो जाती है। इससे पुष्टि होती है कि दोनों इंजन बंद होने से विमान की मुख्य बिजली सप्लाई भी बाधित हुई थी।

‘मेडे’ कॉल के बाद हुआ क्रैश

08:09:05 बजे पायलट ने ‘MAYDAY MAYDAY MAYDAY’ कॉल भेजी। कुछ सेकंड बाद ही विमान रनवे के पास क्रैश हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फौरन फायर टेंडर्स और आपात सेवाएं सक्रिय कीं।

 

यह भी पढ़ें:  Air India विमान हादसा: पायलट की चौंकाने वाली बातचीत और शुरुआती जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बर्ड हिट से इनकार, हादसे की जांच जारी

रिपोर्ट में बताया गया है कि बर्ड हिट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। दुर्घटना स्थल की ड्रोन फोटोग्राफी कर ली गई है और EAFR रिकॉर्डर से डेटा विशेष तकनीकों से निकाला जा रहा है।

एअर इंडिया का आधिकारिक बयान

एअर इंडिया ने कहा, “हम इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए हम AAIB और अन्य प्राधिकरणों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।”

 

One thought on “Air India AI171 हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हुए इंजन, पायलट की बातचीत और रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *