Site icon Post4india

GST Council Meeting: गाड़ियों पर घटेगा टैक्स, Creta से लेकर Thar तक होंगी सस्ती, जानें कितना होगा फायदा

गाड़ियों पर घटेगा टैक्स, Creta से लेकर Thar तक होंगी सस्ती

जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक शुरू

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद (GST Council) की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर को हो रही है। इस बैठक में देशभर के राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। माना जा रहा है कि इसमें मौजूदा चार स्लैब वाले जीएसटी ढांचे को घटाकर केवल दो स्लैब – 5% और 18% में बदलने का फैसला हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इस बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि दिवाली से पहले देशवासियों को बड़ा गिफ्ट मिलेगा। अब इस फैसले से ऑटोमोबाइल सेक्टर में गाड़ियों की कीमत पर सीधा असर पड़ सकता है।


क्या है GST 2.0?

इस प्रस्तावित बदलाव को ही GST 2.0 कहा जा रहा है। इसमें टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाने के साथ ही स्लैब्स की संख्या घटाने का प्रयास है। मौजूदा समय में चार स्लैब – 5%, 12%, 18% और 28% लागू हैं। नए सिस्टम में ज्यादातर वस्तुओं को केवल 5% और 18% स्लैब में रखा जाएगा।

इसके अलावा, सरकार लक्ज़री और सिन गुड्स के लिए एक अलग 40% टैक्स स्लैब पर विचार कर रही है।


कारों की कीमत कैसे घटेगी?

इस समय कारों पर 28% तक जीएसटी और 1% से 22% तक उपकर (Cess) लगता है। यानि कई वाहनों पर कुल टैक्स 50% तक पहुंच जाता है। यदि नया प्रस्ताव लागू होता है, तो ज्यादातर कारों को 18% टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है।


किस गाड़ी पर कितना फायदा?

  1. मारुति ऑल्टो K10

    • मौजूदा कीमत: ₹4.23 लाख से

    • नई अनुमानित कीमत: ₹3.89 लाख

    • फायदा: करीब ₹35,000

  2. रेनॉ क्विड (Renault Kwid)

    • मौजूदा कीमत: ₹4.70 लाख से

    • अनुमानित कमी: ₹45,000

  3. महिंद्रा स्कॉर्पियो

    • मौजूदा कीमत: ₹13.99 लाख से ₹25.62 लाख

    • अनुमानित कमी: ₹3 लाख तक

  4. महिंद्रा थार

    • मौजूदा कीमत: ₹12.99 लाख से

    • नए टैक्स ढांचे के बाद कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद

  5. ह्युंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

    • मौजूदा कीमत: ₹11.11 लाख से

    • प्रस्तावित बदलाव से कीमत और किफायती हो सकती है


छोटे कार सेगमेंट को सबसे बड़ा लाभ

ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से संघर्ष कर रहे एंट्री-लेवल और छोटी कार सेगमेंट को इस कदम से सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। इन कारों की कीमतें कम होने से डिमांड बढ़ेगी और ऑटो सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी।


दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट

सरकार का लक्ष्य टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाना और उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम करना है। पीएम मोदी के ऐलान के मुताबिक, यह बदलाव दिवाली से पहले लागू हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए यह एक सोनें पर सुहागा साबित होगा।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह क्यों कहा नीतीश कुमार को? तेजस्वी यादव के तेवर बदले, जानिए वजह

Exit mobile version